4 जून 2024 - 04:45
हिज़्बुल्लाह का इस्राईल पर बड़ा हमला, ड्रोन से बनाया सैन्य ठिकानों को निशाना

हिज़्बुल्लाह फिलिस्तीन के समर्थन में आठ अक्टूबर, 2023 से ही लगातार हमले कर रहा है।

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी हमलों के बाद से ही इस्राईल के ठिकानों पर चयनित और गंभीर हमले करने वाले हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से बड़ा हमला किया। हिज़्बुल्लाह ने ड्रोन की पूरी स्क्वाड्रन इस्राईल पर हमले के लिए भेजी। इससे हुए जान-माल के नुकसान की अभी पुष्ट सूचना नहीं मिली है। वैसे ज़ायोनी मीडिया का कहना है कि इन में से ज्यादातर ड्रोन को डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही मार गिराया।

हिज़्बुल्लाह फिलिस्तीन के समर्थन में आठ अक्टूबर, 2023 से ही लगातार हमले कर रहा है।